कांग्रेसियों ने बैठक कर यशपाल आर्य के खिलाफ बनाई रणनीति, बोले- झंडे-डंडे से होगा विरोध

img

रामनगर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही यहां के बाजपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी खुलकर सामने आने लगी है। बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के करीबी रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह ने उनके खिलाफ बैठक कर चेतावनी दी कि अगर यशपाल आर्य को पार्टी ने बाजपुर से​ टिकट दिया तो काले झंडे और डंडे से उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

YASHPAL ARYA

बता दें कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में पुनः वापसी करने वाले यशपाल आर्य पहले भी दो बार इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे बेहद खफा नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस में समय-समय पर गुटबाजी सामने आती रही है।

जानकारों की मानें तो गुटबाज़ी का ही नतीजा था कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पार्टी में शामिल होने से गुटबाज़ी फिर से सामने आने लगी है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आर्य के करीबी मानें जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने ही आर्य का विरोध शुरू कर दिया है

Related News