आज का राशिफल 03 मार्च 2022 दिन गुरुवार, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

img

धर्म डेस्क. (Aaj Ka Rashifal) वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आइए आज जानते हैं किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यहां पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। आज जीवनसाथी के साथ अच्ची बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। जातक को किस्मत का साथ मिलने में परेशानी होगी। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द दूर होगी।

कर्क राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य रखें। इस राशि के विवाहित जातक की किस्मत आज चमक सकती है। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान बढ़ सकती है।

सिंह राशि : आज इस राशि केजातक के लिए बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास होगा। इस राशि के लोगों को बिजनेस बढ़ाने के लिये बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे।

कन्या राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

तुला राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा करने से बचें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज खर्च बढ़ सकता है। आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है । जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन बढिया रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। उत्साह भी बढ़ेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

मकर राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन बेहतर रहेगा। एकाग्र मन से काम करें, लाभदायक साबित होगा। प्रेम के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि : आज इस राशि के जातक का दिन उत्तम रहेगा। अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम की और बढ़ाएंगे।

मीन राशि : आज इस राशि के जातक के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करें फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है।

Related News