03 April 2021 horoscope: कैसा रहेगा आज आपका दिन? जानने के लिए पढ़े अपना भाग्यफल
शनिवार, 03 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है,
शनिवार का राशिफल
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942
सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म
ज्योतिष।। चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी, शनिवार, 03 अप्रैल 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वाणी में मिठास रहेगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। धनप्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।
तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे और धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य के व्यस्त रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन ताजगी का अनुभव होगा।
मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। साहित्य एवं लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों से संबंधिक कोई भी काम करने से बचना होगा।
मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी।