
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : आज यानी 7 जुलाई 2025 को भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर इस दिग्गज क्रिकेटर ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। साथ ही वह बिजनेस की दुनिया में भी तहलका मचा रहे हैं। धोनी देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं और उनकी संपत्ति का आंकड़ा हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
'कैप्टन कूल' 44 साल के हो गए
एमएस धोनी का सफ़र रांची के एक साधारण परिवार से शुरू हुआ, जहाँ उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह बनाई। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद की। उनकी कप्तानी और शांत स्वभाव ने उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ पांच खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इन उपलब्धियों ने न केवल उन्हें सम्मान दिलाया है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाया है।
कुल संपत्ति 1000 करोड़ से अधिक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की कमाई में कोई कमी नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 1000 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है. रिटायरमेंट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग भी उनकी कमाई का अहम जरिया है. आईपीएल के 18 सीजन में हिस्सा लेने के बाद आईपीएल से उनकी कमाई 204.4 करोड़ रुपये है. इसके अलावा धोनी की ब्रांड वैल्यू में भी कोई कमी नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी की ब्रांड वैल्यू 2025 तक 803 करोड़ रुपये (करीब 95.6 मिलियन डॉलर) होने की उम्मीद है.
क्रिकेट के अलावा वह यह व्यवसाय भी करते हैं।
धोनी ने बिजनेस में भी अपना दिमाग लगाया है। धोनी ने खेल, फैशन, मनोरंजन और रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में निवेश किया है। उनकी कंपनी 'रांची रेज' हॉकी टीम और 'धोनी स्पोर्ट्स' जैसे प्रोजेक्ट ने उन्हें नई पहचान दिलाई। इसके अलावा वे कई बड़े ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनसे उन्होंने खूब कमाई की है। ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से उनकी सालाना आय करोड़ों में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति में रांची में आलीशान फार्महाउस, दुबई और मुंबई में संपत्तियां और लग्जरी कारों का कलेक्शन शामिल है। धोनी को बाइक और कारों का बहुत शौक है। उनके पास हमर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, फेरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज-बेंज जीएलई और रोल्स-रॉयस सिल्वर शैडो जैसी कारें हैं।