Prabhat Vaibhav,Digital Desk : भोजपुरी के अलावा, मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने ग्लैमरस लुक के लिए अक्सर खबरों में रहती हैं।

हाल ही में मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद शर्ट और चेक वाली मिनी स्कर्ट में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश दिख रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

मोनलिसा को भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी लोकप्रियता के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। आज मोनलिसा को न केवल भोजपुरी में बल्कि पूरे भारतीय मनोरंजन जगत में एक स्टाइल आइकन और बहुमुखी प्रतिभा की धनी स्टार के रूप में जाना जाता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी आकर्षक अदाओं के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

अभिनेत्री मोनालिसा, जिनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, ने सैकड़ों भोजपुरी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है।

उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं, यही कारण है कि मोना लिसा की हर तस्वीर तुरंत सुर्खियों में आ जाती है।




