img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : पिछले 24 घंटों में दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही असम और मेघालय में अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश की संभावना है, इसलिए वहां भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में आज कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी : 
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन राज्यों में गुरुवार को भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून तक 
गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। 18 और 119 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी अच्छी बारिश की संभावना है। 20 से 22 जून तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान है।

हिमाचल के कई जिलों में चेतावनी 
हिमाचल के मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है, जबकि बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली में भी भारी बारिश की संभावना 
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात को बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।