
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : इस साल जन्माष्टमी पर ज्वालामुखी और राजराजेश्वर योग बनने जा रहा है। यह योग दुर्लभ माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। आपको बंपर लाभ मिलेगा।
इस वर्ष जन्माष्टमी, 16 अगस्त को बुध और सूर्य की युति बुधादित्य योग बनाएगी, जबकि मिथुन राशि में बृहस्पति और शुक्र की युति गजलक्ष्मी राजयोग बनाएगी। साथ ही, इस दिन दुर्लभ ज्वालामुखी राजयोग भी बन रहा है।
जन्माष्टमी के दिन 190 साल बाद सूर्य, मंगल और बृहस्पति एक ही स्थिति में होंगे, जिससे राजराजेश्वर योग बन रहा है। यह एक शुभ योग है जो धन, समृद्धि और वैभव का कारक माना जाता है।
जन्माष्टमी के दिन वृषभ राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से जुड़े पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे।
सिंह राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार आर्थिक रूप से मज़बूत बनाएगा। साझेदारी के कामों से आपको फ़ायदा होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही, कान्हा की कृपा से आपको प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपके करियर का ग्राफ़ बढ़ेगा।
जन्माष्टमी पर मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। जन्माष्टमी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। पुरानी संपत्ति से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।