img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक मेगा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। 'किंग खान' और 'बॉलीवुड के बादशाह' के नाम से मशहूर शाहरुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में फैला हुआ है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े सम्मान और पुरस्कार जीत चुके शाहरुख खान को अब अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल गया है।

हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई है। जिसमें शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

एक्टर की यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। जिसमें वह दीपिका पादुकोण और नयनतारा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

शाहरुख खान की यह फिल्म 370 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी थी। इसने रिलीज़ होते ही इतिहास रच दिया। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। साकनिकल के अनुसार, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में 1160 करोड़ रहा।

इस फिल्म में शाहरुख ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया था, जो जरूरतमंदों की रक्षा के लिए सरकार से लड़ता है। फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया था। फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के बीच रोमांस को भी फैन्स ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि साल 2023 में शाहरुख खान ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, उनकी कमबैक फिल्म 'पठान' थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद एक्टर की 'जवान' रिलीज हुई थी। जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। फिल्म में शाहरुख का रोमांस, एक्शन और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिला।