महिला सिपाही को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में रविवार की देरशाम को प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को गोली मार ली है।
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में रविवार की देरशाम को प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही को गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया।
जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के यूपी डॉयल 112 में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने गजरौला थाना में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली है। महिला सिपाही के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने फौरन को दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मनोज से प्रेम-प्रसंग चल रहा था
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला सिपाही मेघा अवंतिका नगर में किराये के मकान में रह रही थी। उसका मनोज से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सिपाही ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है।