कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने
कंगना रनौत की अगली मूवी 'थलाइवी' इन दिनों चर्चा में है। ये मूवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री 'जयललिता' की बायोपिक है।
कंगना रनौत की अगली मूवी ‘थलाइवी’ इन दिनों चर्चा में है। ये मूवी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ की बायोपिक है। मूवी में जयललिता का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं। मूवी से उनका फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। वहीं अब मूवी में MGR का किरदार साउथ मूविज के अभिनेता अरविन्द स्वामी निभा रहे हैं।
मूवी से उनका फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी मूवी समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-‘ आज MGR की पुण्यतिथि पर मूवी ‘थलाइवी’ से MGR के रूप में अरविन्द स्वामी का फर्स्ट लुक सामने आया है। मूवी में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। ये मूवी विजय द्वारा निर्देशित है और विष्णु इंदूरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित हैं।
MGR एक तमिल अभिनेता एवं मशहूर नेता थे। उनका जन्म 17 जनवरी, 1917 को हुआ था। जयललिता को राजनीति में लाने और आगे बढ़ाने में MGR की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम का गठन किया और चुनाव लड़ा। वह 1977 से 1987 तक लगातार 10 सालों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे। उनका 24 दिसंबर 1987 में निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर मूवी में उनका किरदार निभा रहे अभिनेता अरविन्द स्वामी ने उन्हें याद करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया हैं।
जयललिता की बायोपिक पर आधारित इस मूवी में ‘जयललिता’ के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जायेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयललिता को सब ‘अम्मा’ कहकर सम्बोधित करते थे। मूवी का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। इस मूवी के निर्देशक ए.एल विजय कर रहे हैं।