BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा – इतिहास के कूड़ेदान में फेंकी जा चुकी हैं Congress और RLD
महीने-डेढ़ महीने में समाप्त हो जाएगा किसान आंदोलन
मेरठ। BJP सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किसान आंदोलन को षडयंत्र करार देते हुए किसान पंचायतों पर तंज कसा है। अग्रवाल ने कहा कि किसान पंचायत करने वाली पार्टियां Congress और RLD इतिहास के कूड़ेदान में फेंकी जा चुकी हैं। इनका कोई वजूद और जनाधार नहीं है। BJP सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता के चर्चे अमरीका तक पहुंच गए हैं।
BJP सांसद मंगलवार को यहां महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। किसान आंदोलन पर तंज कस्ते हुए राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों की रुचि नाटक करने में ज्यादा है, समाधान करने में नहीं। पहले कहा जा रहा था कि आंदोलन 26 जनवरी तक चलेगा। अब कह रहे हैं कि दो अक्रोबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि समय अपने आप इनका न्याय कर देगा और महीने-डेढ़ महीने में यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा।
इस मौके पर मेरठ कैंट के BJP विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी किसान आंदोलन और कांग्रेस व आरएलडी पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और आरएलडी जैसी पार्टियों को नकार दिया है। किसान आंदोलन का हाल शाहीनबाग की तरह होगा। जल्द ही ये लोग गायब हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि BJP शुरू से ही किसान आंदोलन का विरोध करती आ रही है। BJP नेता किसान आंदोलन पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।