BIG NEWS: कोलकाता में नड्डा के काफिले पर हमला, Mamata Banerjee पर लगा हमले में मिलीभगत का आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
कोलकाता।। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर सत्तारूढ़ पार्टी (Mamata Banerjee) के लोगों ने हमला कर दिया। काफिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सांगठनिक महा सचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ां शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके काफिले में भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं की गाडिय़ां भी शामिल थीं। आरोप है कि जैसे ही ये लोग शिराकोल के पास पहुंचे, वहां सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में पहले से एकत्रित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाडिय़ों पर हमला बोल दिया। उनकी गाडिय़ों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस मौजूद थी लेकिन किसी को भी रोकने की कोशिश नहीं की गई।
भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला किया गया है। प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस हमले की सूचना देते हुए बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सुरक्षा में तैनात रहने वाला एक कर्मी हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के इशारे पर हमले हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई थी। तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने दफ्तर में घुसकर काले झंडे दिखाने की कोशिश की थी। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्टी लिखी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। All India Trinamool Congress …