बड़ी खुशखबरी: कोरोना वैक्सीन लगने को लेकर इस जगह तैयारियां शुरू, जल्द लोगों तक पहुंचेगी दवा
नवी मुंबई मनपा ने वैक्सीन को व्यवस्थित रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक तैयारी कर रही है। इसके लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है।
मुंबई।। नवी मुंबई के नागरिको को वैक्सीन देने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवी मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। नवी मुंबई के नागरिको को वैक्सीन देने के लिए आरोग्य विभाग के अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों की सूची तैयार करने के साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू है।
नवी मुंबई मनपा ने वैक्सीन को व्यवस्थित रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक तैयारी कर रही है। इसके लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। कहा जा रहा है कि प्रभाग स्तर तक वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार से वैक्सीन उपलबध होते ही देने की प्रक्रिया तेजी के साथ शुरू करने की तैयारी नवी मुंबई आरोग्य विभाग द्वारा किया गया है।
स्वास्थ विभाग अधिकारी कर्मचारियों को पहले मिलेगा वैक्सीन–
कोरोना वैक्सीन को लेकर नवी मुंबई मनपा के आठ विभाग, चार अस्पताल , आठ विभाग में आने वाले 23 आरोग्य केन्द्रो और मुख्यालय के अत्यावश्यक सेवा के वैदयकीय अधिकारी और कर्मचारियों का नामो के साथ सूचि तैयार की गई है। इन अधिकारी और कर्मचारियों को सबसे पहले यह वैक्सीन दिया जाएगा नवी मुंबई के नागिरको के लिए यह एक आनंद दायक खबर है।
मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का ब्योरा तैयार–
सूत्रों की माने तो सरकार के आदेश के बाद मेडिकल कॉलेजों से लेकर सभी सरकारी और निजी अस्पतालों का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों से सूचना मांगी है। जिसके बाद से ही नवी मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के वितरण और रख रखवा को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस संदर्भ में मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर पालिका ने तैयारी शुरू की है।
राज्य सरकार के आदेशानुसार आरोग्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। उसके अनुसार वैक्सीन देने की तैयारी की जाएगी। वरिष्ठ नागरिक और पहले से बीमारियों ग्रस्त नागरिको को प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके लिए इस तरह के लोगो का डेटा रखा गया है।