उत्तराखंड- भाजपा जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने एक साल के काम गिनाए
एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर BJP जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं।
देहरादून॥ एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर BJP जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले में डोबरा-चांठी पुल और जानकी पुल को सीएम ने आम लोगों को समर्पित कर लाभान्वित किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में लाकार्पण कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों ने सीएम के कामों को समर्थन देने का काम किया। कोविड में मदद के लिए पीएम व सीएम फंड से 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि दी गई।
BJP कार्यालय में शनिवार को आहूत प्रेसवार्ता में रतूड़ी ने कहा की BJP की जिला टीम ने कोविड काल में बेहतर काम कर मानव सेवा की। महिला कार्यकर्ताओं ने होम मेड 23 हजार मास्क बांटे। एक लाख से अधिक रेडीमेड मास्क व एक लाख से अधिक सेनेटाइजर बांटे गए।
ढालवाला व नई टिहरी में कोविड के दौरान महीनों तक प्रतिदिन पांच सौ लोगों को खाना परोसा गया। प्रवासियों को रोजगार के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इस मौके पर BJP महामंत्री नलिन भट्ट, डा प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, गोपी राम चमोली, विजय कठैत, उदय रावत, असगर अली, अनुसूया प्रसाद नौटियाल आदि BJPई मौजूद रहे।