पुलिस की गोली से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह दावा किया कि भाजपा के उत्तरकन्या अभियान के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत में पैलेट गन इस्तेमाल किया था।
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह दावा किया कि भाजपा के उत्तरकन्या अभियान के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत में पैलेट गन इस्तेमाल किया था।

उन्होंने मंगलवार आधी रात को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दावा किया गया कि ममता जी की पुलिस झूठे हैं। पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी इसके मद्देनजर उनके पास पर्याप्त वीडियो फुटेज भी है। भाजपा नेता ने जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
भाजपा कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत मंगलवार को उत्तर कन्या अभियान के दौरान हुई है। भाजपा ने दावा किया कि पुलिस ने गोली मार दी। हालांकि राज्य पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि किया, अभियान के दौरान कोई भी शॉट या लाठी चार्ज नहीं किया गया है। पुलिस और तृणमूल की तरफ़ से बताया है कि शॉटगन का उपयोग करके उलेन रॉय की हत्या की गयी है। पुलिस कभी शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है।