img

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ समापन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

img

कानपुर. भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा आज औद्योगिक नगरी कानपुर पहुंची। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता में जोश भरा। कानपुर दक्षिण से शुरू हुई बीजेपी की जनविश्वास यात्रा शहर की किदवई नगर,गोविंद नगर, महाराजपुर, छावनी, आर्यनगर, सीतामऊ, कल्याणपुर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र में निकली।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने नागेश्वर मंदिर में पूजा आरती कर बाबा भोलेनाथ से कुशलमंगल की कामना भी की। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्टॉल लगाकर भाजपाइयों ने यात्रा में चल रहे नेताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की। बिठूर में यात्रा का समापन हुआ। केशव मौर्य ने कहा कि 2022 में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने यात्रा में शिरकत की। भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, रामबहादुर द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इससे पहले उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया था कि उत्तर की चारों विधानसभा में केवल जन विश्वास यात्रा का रोड शो होगा, कहीं पर भी जनसभा का आयोजन नहीं किया गया है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img