सीएम गहलोत ने किया खुलासा, बताया कैसे BJP छीनती है सत्ता
गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना BJP का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है।
सीएम अशोक गहलोत ने पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार के गिरने पर BJP पर निशाना साधते हुए कहा है कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।

उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना BJP का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीएम ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता BJP को सबक सिखाएगी।