Trans-Himalayan Cycling में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रुति को CM ने दिए इतने लाख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला Trans-Himalayan Cycling अभियान के लिए उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही कुमारी सबिता महतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साइक्लिंग (Trans-Himalayan Cycling) अभियान के लिए उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही कुमारी सबिता महतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। (Trans-Himalayan Cycling)

पांच हजार किलोमीटर का यह साइक्लिंग अभियान (Trans-Himalayan Cycling) लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखंड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखंड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साइक्लिंग अभियान की शुरुआत 2 फरवरी, 2021 को बाघा बाॅर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरुणाचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वताराही अवधेश भट्ट भी उपस्थित रहे।