
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Drunk Couple Quarreled With Each Other, Husband Killed His Wife With An Iron Rod, The Accused Hanged Himself In The Forest
रंका (गढ़वा)3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस।
रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में शुक्रवार की रात आपसी झगड़े में पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में जाकर खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली। झगड़े के वक्त दंपती नशे में धुत थे और दोनों में अक्सर विवाद होता था। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृत दंपती की पहचान रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव निवासी शिवनाथ मांझी (40) और चंद्रावती देवी (35) के रूप में की गई। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं। रंका थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच हमेशा झगड़ा होता था।
इसी दौरान शुक्रवार की रात दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि शिवनाथ मांझी ने लोहे की रॉड से वार कर चंद्रावती देवी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला और बगल के जंगल में पहुंचा। वहां शिवनाथ मांझी ने पेड़ से फंदा बना खुद भी फांसी लगा ली।