सेहत के लिए लाभकारी है बांसी रोटी, जानिए क्या होते हैं फायदे
बांसी रोटी खाने के नाम पर कुछ लोग मुंह बनाने लगते हैं कि क्या आप जानते हैं कि इसके कई फायदे हैं। बता दें कि बासी रोटियां पोषण से भरपूर होती है। आइए, जानते हैं बासी रोटी खाने फायदे...
लाइफस्टाइल। बांसी रोटी खाने के नाम पर कुछ लोग मुंह बनाने लगते हैं कि क्या आप जानते हैं कि इसके कई फायदे हैं। बता दें कि बासी रोटियां पोषण से भरपूर होती है। आइए, जानते हैं बासी रोटी खाने फायदे…
बासी रोटी के फायदे
बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है। रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं इसके अलावा ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है।
बासी रोटी को दूध के साथ खाने से पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। बासी रोटी में फाइबर होने से यह पाचन को भी ठीक करता है।
बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।
दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का दुबलापन भी दूर होता है और शरीर में बल की वृद्धि होती है। शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय भी है। खासकर रात के समय बासी रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।