एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने महिला के साथ किया खौंफनाक कांड, पीड़िता बोली…
घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फरीदाबाद। महिलाओं को सुरक्षा देने के दावों की एक बार फिर से पोल खुल गई है। एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में पागल होकर एक महिला को पिछले 3 दिनों से परेशान कर रहा था ।
पीडि़त महिला द्वारा फोन पर पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की नतीजा आरोपी ने महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊंचा गांव की रहने वाली पीडि़त महिला ने बताया कि आरोपी भोला ऊंचे गांव का रहने वाला है और वह उससे प्यार नहीं करती है, जबकि आरोपी जबरन उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत भी उसने पुलिस को कर रखी थी। लेकिन पुलिस का जवाब था कि पहले वह थाने आकर शिकायत लिखाए। महिला का आरोप है कि वह पिछले 3 दिन से डर के वजह से अपने घर में ही थी और मौका मिलते ही आरोपी ने उसके घर पर ही हमला बोल दिया। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गले पर गहरा निशान बना हुआ है।
महिला ने बताया कि किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, उन्होंने महिला के गले पर टांके लगा दिए हैं और आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही थाना आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।