post-slider

पत्नी की बेरुखी से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू से काटा अपना प्राइवेट पार्ट…..मां के उड़े होश

खड्डा, कुशीनगर: पति-पत्नी के बीच विवाद के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। पत्नी से लगातार हो रही अनबन और जुदाई के गम में एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट (लिंग) चाकू से काटकर अलग कर दिया। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला युवक, मां के उड़े होश

यह हृदयविदारक घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगरहा की है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय रोहित चौहान घर पर अकेला था। जब उसकी मां खेत से काम करके वापस लौटी, तो घर के अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। रोहित जमीन पर गिरा तड़प रहा था और उसकी पैंट पूरी तरह खून से सनी हुई थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

5 साल से चल रहा था विवाद, दो महीने पहले घर छोड़ गई थी पत्नी

रोहित के पिता जगलाल चौहान ने बताया कि रोहित की शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। पिछले 5 वर्षों से पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी और अन्य कारणों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि रोहित शराब का आदी हो गया। करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी अपनी बेटियों को लेकर चली गई और बेटों को मायके भेज दिया। रोहित अपनी पत्नी को वापस बुलाने की लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी के न लौटने पर वह गहरे मानसिक तनाव (Depression) में चला गया था।

पहले अंगूठा काटा, फिर जहर खाया; तीसरी बार में की हद पार

परिजनों के मुताबिक, रोहित की मानसिक स्थिति काफी समय से अस्थिर थी। वह पहले भी कई बार आत्मघाती कदम उठा चुका था।

  • 3 महीने पहले: झगड़े के बाद उसने अपने बाएं हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया था।

  • कुछ दिन पहले: उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

  • 6 महीने पहले: गुस्से में आकर वह अपने ही बड़े बेटे पर गंडासे से हमला करने वाला था, जिसे परिजनों ने मुश्किल से रोका।

    परिजनों का आरोप है कि पत्नी की बेरुखी और घरेलू कलह ने रोहित को इस कदर तोड़ दिया कि उसने यह खौफनाक रास्ता चुन लिया।

पुलिस का बयान: मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

इस सनसनीखेज मामले पर हनुमानगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि जिला अस्पताल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने आपसी विवाद के चलते खुद को गंभीर चोट पहुंचाई है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह और मानसिक तनाव का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।