UP Home Guard PST Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अगले चरण के लिए बहुप्रतीक्षित एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का कॉल लेटर (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेगा भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 खाली पदों को भरा जाएगा।
13 जुलाई से शुरू होगी शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए 1,07,221 उम्मीदवारों की DV और PST प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। किसी अपरिहार्य कारण या आपातकालीन स्थिति में जो अभ्यर्थी अपनी तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए बोर्ड ने 7 अगस्त 2026 को 'रिजर्व डे' (सुरक्षित दिन) घोषित किया है।
इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
उम्मीदवार नीचे दी गई सरल प्रक्रिया को अपनाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिखाई दे रहे "UP Home Guard DV/PST Admit Card 2026" वाले सक्रीय लिंक पर क्लिक करें।
-
नए खुले लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (आवेदन संख्या) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
भविष्य के संदर्भ और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट (Hard Copy) जरूर निकाल लें।