RBI में नौकरी का सुनहरा मौका: बिना परीक्षा 1.5 लाख रुपये तक वेतन, आज है आवेदन की अंतिम तिथि
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। RBI ने 'यंग प्रोफेशनल' (Young Professional) के 12 विशेष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए कोई पारंपरिक लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से स्क्रीनिंग और इंटरव्यू पर आधारित है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज, 6 जुलाई 2026 तक इसके लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं।
इन क्षेत्रों में है शानदार करियर की राह
RBI की इस भर्ती प्रक्रिया में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल मार्केट्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे आधुनिक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले युवाओं को मौका दिया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय में काम करने का अवसर मिलेगा। यह अनुबंध (Contract) आधारित भर्ती है, जिसमें शुरुआती 3 साल का कार्यकाल होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन और क्या है पात्रता?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित डोमेन में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री या प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले युवा इसके लिए योग्य हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें आपको अपना अपडेटेड बायोडाटा (CV), शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट (SOI) और एक पॉलिसी राइटिंग सैंपल तैयार करके ईमेल आईडी [email protected] पर भेजना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि आज ही है, इसलिए समय रहते अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर दें।