img

कानपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चौधरी हरमोहन सिंह की जन्म शताब्दी कार्यक्रम की शिरकत

img

कानपुर। आज महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने 2 दिवसीय प्रवास पर कानपुर पहुंचे। विशेष विमान से राष्ट्रपति बर्रा के मेहरबान सिंह पुरवा पहुँचे और चौधरी हरमोहन सिंह की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा दिल्ली में मुलाकात के बाद सुखराम ने जन्म शताब्दी कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने चौधरी हरमोहन सिंह की ईमानदारी व सेवाभाव का वर्णन किया। चौधरी साहब ने शिक्षण संस्थानों का जाल बिछाया।

राष्ट्रपति कोविंद ने पुराना किस्सा बताते हुए कहा राज्यसभा सत्र में ट्रेन से यात्रा करते हुए सभी को भोजन आफर करते हुए अपनापन व्यक्त करते थे। 1991 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने चौधरी साहब को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। भारत की विकास यात्रा में शिक्षकों के योगदान पर आभार व्यक्त किया। आज़ादी की लड़ाई में कानपुर के लोगों का महत्पूर्ण योगदान रहा। कई लोगों के योगदान से हम परिचित है लेकिन कई ऐसे नाम है जो इतिहास के पन्नो में कहीं दफन हो गए। 4-5 घर का एक पुरवा आज टाउन में तब्दील हो चुका है जिसका श्रेय चौधरी हरमोहन सिंह को जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा आज देश दुनिया मे मुझे सम्मान प्राप्त होता है लेकिन कानपुर से मुझे विशेष लगाव है। यहां के लोग मेरे अपने परिवार के सदस्य है। राष्ट्र निर्माण के लिए सभी देशवासियों को कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img