जानें क्यों नहीं दर्ज हो पाई फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के विरूद्ध एफआईआऱ, पीड़ित एक्ट्रेस पायल घोष खाली हाथ लौंटी
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनपर अभिनेत्री पायल घोष ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का इल्ज़ाम लगाया है।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनपर अभिनेत्री पायल घोष ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का इल्ज़ाम लगाया है। जिसको लेकर वह सोमवार को अनुराग कश्यप के विरुद्ध FIR भी दर्ज करवाने के लिए मुंबई के ओशिवारा थाने भी गई थी। मगर उनकी FIR दर्ज नहीं हो पाई है और उन्हें थाने से खाली हाथ ही वापस होना पड़ा।
पुलिस थाने में जाते समय एक्ट्रेस के साथ उनके वकील भी मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार FIR दर्ज न होने पर एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपूते ने बताया कि थाने में बयान दर्ज करने के लिए कोई महिला कर्मचारी नहीं थी। पुलिस स्टेशन का क्षेत्र अधिकार भी तय नहीं हो पा रहा था क्योंकि हादसा वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।
एडवोकेट नितिन सतपूते ने आगे बताया कि अब हम कल (मंगलवार) दोपहर को शिकायत दर्ज करवा सकते है। साथ ही हमने NCW के समक्ष भी मुकदमा दर्ज करवाने का निर्णय किया है।