मदन कौशिक बने उत्तराखंड के नए BJP अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने की नियुक्ति
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में दी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में बंशीधर भगत,
देहरादून।। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना के मद्देनजर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।
यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में दी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को स्थान मिल सकता है। संभावित मंत्रियों में सुरेश राठौर का नाम भी शामिल है।