img

mentally deranged youth hanged | मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी

img

जमशेदपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में रहने वाले युवक मो. इमरान (36) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से झूलते पाया। फंदे से उतार परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना में मृतक के भाई मो. इरफान के बयान पर अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले मेंं मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं मौत के कारणों का पता लगा रही है।

कदमा : रामनगर में युवक ने लगाई फांसी

कदमा के रामनगर रोड नंबर 6 सपना कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले देबू सिंह सरदार (23) ने शनिवार की सुबह फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सुबह अपनी मां को जगाने के बाद वह अपने कमरे में गया और रस्सी का फंदा बना फंदे पर झुल गया। मां शैली सिंह सरदार ने उसे फंदे से लटकता देखा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की मां के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। देबू सिंह सरदार के आत्महत्या करने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं…
Related News