मध्य प्रदेश में अब होगा विकास- शिवराज सरकार ने पेश किया बजट, जानें किसे क्या मिला
मप्र बजट: 24200 शिक्षकों, 4000 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा
मध्य प्रदेश॥ विधानसभा के सातवें दिन मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य सरकार का वित्त वर्ष 2021-22 का वार्षिक बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 24200 शिक्षकों और चार हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की।
बजट भाषण में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बजट मध्य प्रदेश की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और सद्भाव हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमें खाली खजाना मिला और कोविड की चुनौती थी। नर्मदा घाटी विकास के लिए 2413 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विद्यालयों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान
राज्य के 350 विद्यालयों का विकास किया जाएगा, विद्यालयों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में 24 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सीएम राइजिंग स्कूल के तहत 9 हजार से अधिक स्कूल होंगे, जो कि प्रत्येक 15 किमी की दूरी पर होंगे। ज्ञानोदय स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
इसके साथ ही सदन में बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 4000 से अधिक आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदौर, भोपाल और रीवा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट बनेगी, जिनमें 3250 मेडिकल की सीटें दी जाएंगी। मध्य प्रदेश में 23 मेडिकल कॉलेज होंगे।
उन्होंने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की शेष 75 फीसदी राशि जल्द दी जाएगी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस राशि का भुगतान 20-21 में कर दिया जाएगा और इस बारे में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।
बजट में भोपाल गैस पीडि़तों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। गैस पीडि़तों को अब केंद्रीय पेंशन योजना बंद होने के बाद राज्य सरकार द्वारा स्वयं के स्तर से पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भोपाल में पुलिस अस्पताल बनाया जाएगा और हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा। वही बजट में भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 262 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सीएम तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू की जाएगी। वहीं, पुजारियों को मानदेय दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट एवं मुख्य बिंदु
- पीडब्ल्यूडी का बजट 7 हजार 341 करोड़
- नर्मदा घाटी के लिए 3680 करोड़
- 1 लाख 27 हजार हेक्टेयर की नई सिंचाई परियोजना
- 5 हजार करोड़ की 9800 परियोजनाएं
- जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल
- 105 रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
- नर्मदा बेसिन को 300 करोड़
- 2 हजार 441 नई सडक़ें बनेगी
- 65 नए पुल बनाए जाएंगे
- सीएम राइज योजना का होगा संचालन
- 4500 मेगावट के सोलर पार्क बनेंगे
- अधोसरंचना विकास के लिए कई लक्ष्य
- स्कूलों के विकास के लिए 1500 करोड़
- बैगा छात्रों के लिए प्री प्राइमरी स्कूल
- 33 आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब
- साढ़े तीन सौ स्कूलों का विकास होगा
- एससी-एसटी छात्रों के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सीएम राइजिंग के तहत 92 हजार स्कूल खोले जाएंगे
- घर से स्कूल के लिए परिवहन योजना होगी
- IIM इंदौर और IIT गांधीनगर से टीचर ट्रेनिंग
- जबलपुर में बनेगा क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र
- मिशन निरायय शुरू करेगी सरकार
- 500 से ज्यादा आंगनबाडिय़ों में पोषण वाटिका
- 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित
- 24200 नए शिक्षकों की भर्ती होगी
- आत्मनिर्भर भारत पैकेज को स्वीकृति
- 165 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई
- कॉलेजों के बुनियादी ढांचे पर 829 करोड़
- जल संसाधन के लिए 6432 करोड़
- 24 कन्या एकलव्य परिसर स्कूल बनेंगे
- भोपाल, जबलपुर और इंदौर में कैंसर अस्पताल बनेंगे
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू
- गैस पीडि़तों को पेंशन
- 3 मेडिकल कॉलेजों में होगा कैंसर का इलाज
- किसानों के लिए किसान कल्याण योजना
- किसानों को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे
- ज्ञानोदय स्कूलों को सीबीएसई से करेंगे अपग्रेड
- लगतार 7बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला
- 65 लाख हेक्टेयर किया जाएगा सिंचाई का रकवा
- सहकारी बैंकों के लिए बढ़ाई गई राशि
- इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज से समझौता
- 2022-23 तक 3250 एमबीबीएस सीट
- 2022 खेलो इंडिया प्रतियोगता
- नर्सिंग सीटों को बढ़ाकर 320 किया गया
- किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज के लिए 1000 करोड़
- स्वसहायता समूह को 4 फीसदी ऋण
- 71 लाख किसानों को मिले 8 हजार करोड़
- मछुआरों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य
- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर जोर
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की लगाई जाएगी
- 3 लाख किसानों 3959 करोड़ का भुगतान
- शिक्षा और संबंद्ध योजना को 40958 करोड़
- 1 हजार ग्राम पंचायतों में 1000 गौशालाएं
- उद्योग निवेश प्रोत्साहन के लिए 1437 करोड़
- पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाहोम स्टे, ग्राम स्टे को विकसित किया जाएगा
- 30 दिन में मिलेगी उद्योग लगाने की मंजूरी
- 4.33 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन
- पन्ना में डायमंड म्यूजियम बनाया जाएगा
- छतरपुर के जटाशंकर में रोप वे बनाया जाएगा
- नर्मदा एक्सप्रेस-वे के नजदीक औद्योगिक-वे पार्क बनेगा
- सट्रीट वेंडर्स को ब्याज चुकाने में मदद
- बंजर,बेकार जमीन को बनाया जाएगा उर्वर
- ऊर्जा विभाग को 5728 करोड़ का प्रावधान
- सीएम स्वरोजगार परिदान योजना होगी शुरू
- युवाओं को स्टार्ट अप शुरू करने में मदद