13 नवम्बर 2020 राशिफल: कैसा रहेगा आज आपका दिन? जानने के लिए पढ़े अपना भाग्यफल
शुक्रवार, 13 नवम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं,
ज्योतिष।। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, शुक्रवार, 13 नवम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलेगी।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।
तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से व्यापार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग रहेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा।
कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहयोगियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।