ये शख्स है रियल लाइफ का मोगली, जंगल में बिताते हैं ज्यादा वक्त, कारण जानकर आ जाएंगे आंसू
आप सभी ने मोगली (Mogli) का नाम तो सुना ही होगा और इस पर आधारित मूवीज भी देखी ही होगी किंतु असल में कभी मोगली (Mogli) के बारे में सुना या पढ़ा है।
आप सभी ने मोगली (Mogli) का नाम तो सुना ही होगा और इस पर आधारित मूवीज भी देखी ही होगी किंतु असल में कभी मोगली (Mogli) के बारे में सुना या पढ़ा है। आज हम आपको रियल लाइफ के मोगली (Mogli) के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हाँ, एक ऐसा युवक है जिसे लोग मोगली (Mogli) कहते हैं।
वैसे ये सब सिर्फ भेदभाव के कारण होता है क्योंकि वह शख्स सबसे अलग दिखता है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं पूर्वी अफ्रीका में रवांडा में रहने वाले एक 21 वर्षीय शख्स की जो इस समय एक डिसऑर्डर से लड़ रहा है।
उन्हें जो डिसऑर्डर है उसे microcephaly बताया जाता है। इस डिसॉर्डर में इंसान का सिर दूसरों से अधिक बड़ा हो जाता है। वैसे इसी डिसॉर्डर के कारण युवक को आसपास के लोग असली मोगली (Mogli) बुलाते हैं। युवक का नाम Ellie है और उन्हें यह डिसऑर्डर बचपन से ही है। इसी के कारण वह औरों से अलग दिखाई देते हैं।
लोगों के भेदभाव का शिकार होकर वह अपना अधिकतर वक्त जंगल में रहकर बिताते हैं। उनके आसपास के लोग उन्हें रियल लाइफ मोगली (Mogli) के नाम से बुलाते हैं। एक वेबसाइट के अनुसार Ellie ने जंगल में रहकर कई तरह की ट्रिक्स सीख ली हैं और वह कई-कई किलोमीटर पैदल चलते हैं। वह पेड़ों पर फटाक से चढ़ जाते हैं। इस बारे में Ellie की मां ने बताया कि ‘वो Ellie के पैदा होने से पहले वो अपने 5 बच्चों को खो चुकी हैं।
इस शख्स को स्थानीय लोग उसके सिर बड़ा होने के कारण बहुत परेशान करते हैं। उसे सुनने और देखने में भी दिक्कत है। वो कभी विद्यालय भी इसी कारण नहीं गया क्योंकि वहां भी बच्चे उसे तंग करते थे।