Priyanka Gandhi का तंज – निहत्थी लड़की से डरी सरकार, भाजपा सांसद ने दिया ये जवाब
कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने इस प्रकरण में सरकार पर तंज कसते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा कि 'डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से
prabhatvaibhav desk। जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सियासत सरगर्म हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने दिशा की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस प्रकरण में सरकार पर तंज कसते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा कि ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से’।
दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हो रहे चौतरफा हमलों के बीच भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा सांसद पीसी मोहन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि बुरहान वानी भी 21 साल का था। अजमल कसाब भी 21 साल का ही था। उम्र केवल एक संख्या है।
उल्लेखनीय यही कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि जलवायु कार्यकर्ता हैं। दिशा पर आरोप है कि जिस टूलकिट को ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया था, उसे दिशा रवि ने ही एडिट की। शनिवार को बेंगलुरु से 21 वर्षीया जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया और रविवार को दिल्ली की एक अदालत ने दिशा को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया अब दिशा की गिरफ्तारी के विरोध में पुरे देश से आवाजें उठ रही हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता शशि थरूर, जयराम रमेश, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी विपक्षी नेताओं ने दिशा की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए उसकी रिहाई कि मांग की है। कई संगठनों ने दिशा की गिरफ्तारी पर ही सवाल उठाये हैं। बेंगलुरु में छात्रों ने आज प्रदर्शन किया है।
मायावती ने महिला अपराध को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- किस काम की ऐसी कानून व्यवस्था
दिशा रवि की गिरफ्तारी का देशव्यापी विरोध, लोगों ने बताया लोकतंत्र पर हमला