img

वास्तु शास्त्र : इन चीजों को जल्द बाहर करें रसोई से वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

img

डेस्क। भारतीय सनातन परंपरा में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। घर में खासतौर से रसोई में वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है, वरना वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु दोष से घर में तमाम परेशानियांआती हैं। रसोई हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहीं से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में कुछ चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। आइए हम बताते हैं कि किन चीजों को रसोई में रखने से बचना चाहिए ...

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में कभी भी जूठा या बासी खाना रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। इसके साथ ही रसोई में अवशेष न छोड़ें। हमेशा सफाई रखें। इसी तरह रसोई में गूथा आटा ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। इससे राहु और शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है और नकारात्मकता व घर में कलेश भी बढ़ता हैं।

इसी तरह घर या रसोई में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए।  टूटे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। घर में टूटी हुई थाली, छोटी डिश, बाउल आर्थिक तंगी का कारण बनती है। टूटे - फूटे बर्तनों को घर से बाहर निकाल दें। इसी तरह खाली डिब्बे और बोतल आदि भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें रसोई में नहीं रखना चाहिए। रसोई में खाली डब्बे, जार आदि रखने से दरिद्रता आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कैंची और चाकू जैसी नुकीली चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इन्हें रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर परिवार के सदस्यों की आमदनी घटती है। इसी तरह रसोई में विषाक्त चीजें भी नहीं होनी चाहिए। इससे घर व परिवार में परेशानियां और गरीबी आती है। 
 

Related News