RudraPrayag News Today : जनपद निरीक्षण को निकले सीएम धामी, हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने किया स्वागत

img

देहरादून/ रुप्रद्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और आभार जताया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा महावीर पवार आदि उपस्थित थे।
 

Related News