बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal को पसंद आया अपनी फिल्म का लुक, एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बात
हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी (Saina Nehwal) का पोस्टर व टीजर भी जारी किया था, जिसे फैंस के बीच बहुत पसंद भी किया गया। मूवी में परिणीति के लुक और किरदार को बिलकुल हू-ब-हू साइना के अनुरूप ढाला गया है।
इंडियन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक ‘साइना’ इन दिनों चर्चा में हैं। इस मूवी में परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का पोस्टर व टीजर भी जारी किया था, जिसे फैंस के बीच बहुत पसंद भी किया गया। मूवी में परिणीति के लुक और किरदार को बिलकुल हू-ब-हू साइना के अनुरूप ढाला गया है।
इस मूवी में परिणीति के किरदार,लुक और अभिनय की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इस सूची में अब साइना नेहवाल (Saina Nehwal) का भी जुड़ गया है, जिनका किरदार इस मूवी में परिणीति निभा रही हैं। साइना नेहवाल ने मूवी से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘वाह! ये शानदार है…मिनी सायना के लुक से प्यार हो गया!
सोशल मीडिया पर मूवी में साइना के किरदार में परिणीति को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मूवी ‘साइना’ (Saina Nehwal) स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली मूवी है। मूवी में परिणीति जहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) का किरदार निभा रही है, वहीं मूवी में अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे। वहीं मूवी में परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे ।साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। मूवी साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।