इस देश में कम की गई Self Isolation की अवधि!
यूके में Self Isolation की अवधि घटाकर 14 से 10 दिन की गई
लंदन॥ यूके में कोविड-19 महामारी को लेकर Self Isolation की अवधि को 14 दिन से घटाकर 10 दिन कर दिया गया है। देश के मुख्य चिकित्सा अफसरों की तरफ से ये घोषणा की गई है। यह नियम उन लोगों पर भी लागू होगा जो ज्यादा खतरे वाले देशों (हाई रिस्क कंट्रीज) से आते हैं।
इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड के सीएमओ की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है कि साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद हमें विश्वास है कि हमारा Self Isolation की अवधि को घटाकर 10 दिन करने का फैसला सही है।
इसके साथ ही अन्य राष्ट्रों से आने वाले लोगों से आवश्यक रूप से Self Isolation में जाने का आग्रह किया गया है जिससे सभी लोगों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सके। नेशनल स्टेटिस्टिक्स डेटा (UK) के अनुसार इंग्लैंड और नॉर्थन आयरलैंड के कुछ हिस्सों में लगातार संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज हो रही है।