शाहिद अफरीदी इस वजह के चलते लंका प्रीमियर लीग छोड़ घर लौटे, फैंस से किया ये वादा
अफरीदी LPL फ्रेंचाइजी गाले ग्लेडियेटर्स के कप्तान हैं।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) नीजि कारणों के चलते लंका प्रीमियर लीग (LPL) के बीच में ही स्वदेश लौट गए हैं। अफरीदी LPL फ्रेंचाइजी गाले ग्लेडियेटर्स के कप्तान हैं। हालांकि उन्होने अपने फैंस से वादा किया है कि वे कुछ ही दिन में वापस लौट कर दोबारा लीग से जुडेंगे।
दरअसल, अफरीदी की बेटी की तबीयत खराब है, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और इसी कारण अफरीदी को पाकिस्तान लौटना पड़ा है। अफरीदी ने ट्वीट कर कहा कि दुर्भाग्य से एक व्यक्तिगत एमरजेंसी के कारण मुझे घर वापस जाना पड़ रहा है। मैं स्थिति से निपटने के फौरन बाद LPL में अपनी टीम में शामिल होने के लिए वापस आऊंगा। शुभकामनाएं।
हालांकि, LPL के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बाद में खुलासा किया कि अफरीदी की बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। LPL ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “क्या आपको शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की वापसी का कारण पता है? उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”