शिवसेना का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो सरकार
मनीश साहनी ने कहा कि आंतकवाद आज भी जम्मू-कश्मीर के लिए मुख्य चुनौती बना हुआ है। पाकिस्तान की कठपुतलियां अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए हैं.
जम्मू- कश्मीर।। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई ने कश्मीर में जारी बेगुनाहों की हत्याओं पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाने की अपील की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी की अध्यक्षता में दर्जनों शिव सैनिकों ने कश्मीर में नेताओं एवं बेगुनाहों की हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए आंतकवाद एवं पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मनीश साहनी ने कहा कि आंतकवाद आज भी जम्मू-कश्मीर के लिए मुख्य चुनौती बना हुआ है। पाकिस्तान की कठपुतलियां अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए हैं और बेगुनाहों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दो महीनों में कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में दो सरपंचों सहित पांच नेता मारे गए हैं। बीते कल एक एडवोकेट एवं बीबीसी चेयरमैन की हत्या कर दी जाती है।
साहनी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से नेताओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाने की अपील करते हुए कहा कि आंतकवाद के साए में जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली का सपना साकार नहीं किया जा सकता।
साहनी ने केन्द्र सरकार से अलगाववादी नेताओं के प्रति कडे रूख को जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते आतंकवादियों के खात्मे की उलटी गिनती जारी है। आंतकवादी अपना खौफ बरक़रार रखने के लिए बेगुनाहों एवं निहत्थों पर हमले कर रहे हैं।
इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, सचिव राज सिंह, सहसचिव राजू सवारियां, भूरी सिंह, संजीव सूदन, रमेश सिंह, गीता रानी, लब्बा राम, डिम्पल, राजेश हांडा उपस्थित रहे।