दिल्ली में हुई दिल दहलाने वाली घटना, एक ही घर से मिले 4 शव
मृत शख्स की पहचान 31 वर्षीय धीरज यादव के तौर पर की गई है, जो दिल्ली डीटीसी में ड्राइवर था। उसका शव अपने ही कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला।
नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामेन आई है। यहां पर एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटों की जान लेने के बाद खुदकुशी कर ली। मृत शख्स डीटीसी ड्राइवर था, जो अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहता था।
यह घटना रोहिणी के नाहरपुर इलाके में कल रात को हुई थी। मृत शख्स की पहचान 31 वर्षीय धीरज यादव के तौर पर की गई है, जो दिल्ली डीटीसी में ड्राइवर था। उसका शव अपने ही कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या की और इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली।
एक ही घर से मिले 4 शव–
मृतकों की पहचान धीरज यादव के साथ-साथ उसकी पत्नी आरती और दो बेटों हितेन तथा अथर्व जो की उसी के साथ रहते थे। वारदात के पीछे वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस संबंध में लोगों से पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस घर से चारों शव बरामद किए गए हैं, वह तीन फ्लोर का है। मृतक धीरज अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहता था।