अभिनेत्री ने महिलाओं का शेयर किया Video, कहा-वह खेती कर सकती हैं, लेकिन…
अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।
मुंबई। अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।

क्या है वीडियो में
#FarmersAreIndia ❤️🇮🇳🏹 pic.twitter.com/LOIRKVtzMM
— TheRichaChadha (@RichaChadha) February 5, 2021
हाल ही में ऋचा ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ महिलायें खेतो में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं।
हां क्यों नहीं?’
इस वीडियो को साझा करते ऋचा कहती है -‘महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं?’
किसान आंदोलन का विरोध कर रहे लोगों पर तंज कसा
सोशल मीडिया पर ऋचा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ऋचा ने इस वीडियो के जरिये किसान आंदोलन का विरोध कर रहे लोगों पर तंज कसा है।
बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा
गौरतलब है देश में लगभग 2 महीन से चल रहे किसान आंदोलन का देश -विदेश के कई सेलिब्रिटी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा हुआ है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में भी हैं।