सितंबर में संपूर्ण लॉकडाउन के फैसले को लेकर राज्य सरकार ले सकती है ये निर्णय, सूत्रों से मिली अहम जानकारी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक 4.0 को लेकर की गई घोषणा के बाद पैदा हुई परिस्थित के कारण हुआ है जिसमें यह कहा गया है कि राज्य सरकारें अब अपने स्तर पर कंटेनमेंट जोन के अलावा लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर पाएंगी।
कोलकाता।। पश्चिम बंगाल सरकार सितंबर महीने में संपूर्ण लॉकडाउन के अपने फैसले से पीछे हट सकती है। राज्य सचिवालय सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। सरकार की ओर से सितम्बर महीने की 7, 11 व 12 सितम्बर को घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इससे पहले जुलाई और अगस्त महीने के कई दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। इन दो महीनों में स्थानीय निकायों के स्तर पर लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
दरअसल ऐसा केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक 4.0 को लेकर की गई घोषणा के बाद पैदा हुई परिस्थित के कारण हुआ है जिसमें यह कहा गया है कि राज्य सरकारें अब अपने स्तर पर कंटेनमेंट जोन के अलावा लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर पाएंगी। उन्हें ऐसा करने के लिए केन्द्र सरकार से सलाह मशविरा करना होगा।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के नए निर्देशों पर शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने चर्चा भी की है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जुलाई महीने में तीन और अगस्त में राज्यव्यापी 6 दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया था। अगस्त महीने का आखिरी लॉकडाउन 31 तारीख को होना है।
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के नए निर्देश के बाद यह संभावना जताई जा रही है राज्य सरकार 7, 11 व 12 सितम्बर को घोषित संपूर्ण लॉकडाउन के निर्णय को वापस लेकर केन्द्र सरकार से चर्चा के बाद नया निर्णय घोषित करेगी। वैसे सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के अपने फैसले से वापस हटना चाहती है। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर केंद्र और राज्य में टकराव के आसार बनेंगे जो इस संकट की घड़ी में लोगों के हित में नहीं है।