कांग्रेस के इस नेता की कोरोना और निमोनिया की वजह से हुई मौत, पार्टी मे शोक की लहर
राजू दुबे दरअसल काँग्रेस के पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति, प्रमोद दुबे के छोटे भाई जैसे थे जो कांग्रेस पार्टी से काफी सालों से जुड़े हुए थे।
रायपुर।। छत्तीसगढ़ में हर 7वॉ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता, राजू दुबे ने कोरोना और निमोनिया के चलते रायपुर के निजी अस्पताल मे अंतिम सांस ली।
राजू दुबे दरअसल काँग्रेस के पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति, प्रमोद दुबे के छोटे भाई जैसे थे जो कांग्रेस पार्टी से काफी सालों से जुड़े हुए थे। सहज, मिलनसार और हँसमुख स्वभाव के कारण कांग्रेस के हर व्यक्ति से उनके काफी अच्छे संबंध थे। राजू दुबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के काफी नजदीक माने जाते थे।
राजू दुबे की मौत की खबर से सारे कांग्रेस पार्टी मे शोक व्याप्त है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दयाल, शारिक रईस खान, समीर खान, इदरीस गांधी, अरशद अली, दिलीप चौहान, नरेश गड़पाल, शब्बीर खान, शमीम अख्तर, रिज़वान, ज़ीशान, शाहरुख आदि कांग्रेस नेताओं ने राजू दुबे की मृत्यु पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।