Tripura के सीएम ने दिया अजीबोगरीब बयान, कांग्रेस ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने अजीबोगरीब ब्यान से एक बार फिर विवादों को हवा दिया है।
prabhatvaibhav desk। त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने अजीबोगरीब ब्यान से एक बार फिर विवादों को हवा दिया है। अगरतला में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ देश में बल्कि पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और श्रीलंका आदि में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। देव के इस बयान ने सियासत को सरगर्म कर दिया है। कांग्रेस और सीपीएम ने सीएम बिप्लब देव के बयान को अलोकतांत्रिक करार देते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अगरतला में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Tripura सीएम बिप्लब देब ने कहा कि जब अमित शाह जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उन्होंने भारत में सभी राज्यों में जीतने के बाद विदेश में भी पार्टी के विस्तार के बारे में बात की थी। शाह ने कहा था कि उनकी योजना नेपाल और श्रीलंका में अपनी सरकार बनाने की है।
Tripura CM बिप्लब देब ने कहा कि हम राज्य के गेस्ट हाउस में पार्टी के विस्तार के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान अमित शाह ने कहा तह कि अब हमें श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करना होगा और सरकार बनाने के लिए वहां जीत हासिल करनी होगी। देव ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर दक्षिण एशिया को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हैं।
कांग्रेस और सीपीएम ने Tripura सीएम बिप्लब देव के बयान को अलोकतांत्रिक करार देते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस और सीपीएम ने अमित शाह से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बिप्लब देव ने वर्ष 2018 में महाभारत युग में इंटरनेट होने की बात कही थी, जिसपर जमकर विवाद हुआ था।