UP: बागपत जिले के खपराना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल
संघर्ष में एक पक्ष के शिव कुमार पुत्र बेनी सिंह दूसरे पक्ष के विनोद शर्मा पुत्र काशीराम व उसके दो पुत्र रोहित व विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।
बागपत।। जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ जिसमें एक पक्ष का एक व दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार को खपराना गांव में शिवकुमार व विनोद शर्मा पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गयी। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ।
इस दौरान काफी देर तक पथराव भी हुआ। संघर्ष में एक पक्ष के शिव कुमार पुत्र बेनी सिंह दूसरे पक्ष के विनोद शर्मा पुत्र काशीराम व उसके दो पुत्र रोहित व विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कई ग्रामीणों को भी मामूली चोटें आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।