UP: बलिया जिला जेल में कोरोना ने दी दस्तक, मिले 3 पॉजिटिव केस
अब तक 3,748 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 490 है। जिले में रिकवरी रेट 87.34 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.23 है।
बलिया।। जिले में मंगलवार को कोरोना के 73 नए कोरोना मामले सामने आए। इसमें तीन पॉजिटिव केस जिला जेल में मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के 73 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 4,291 हो गई है। नए कोरोना मरीजों में ज्यादातर बिना लक्षण वाले हैं। अब तक कुल 75,532 सैम्पल की जांच हुई है। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वालों की तादात में भी इजाफा हुआ है।
अब तक 3,748 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 490 है। जिले में रिकवरी रेट 87.34 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.23 है। वहीं, कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एसपी शाही ने 418 जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) बनाये हैं। इसमें सबसे अधिक 169 जोखिम क्षेत्र सदर तहसील में बनाए गए हैं।