img

UP चुनाव 2022: PM मोदी आज काशी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बात, देंगे जीत का मंत्र

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनितिक पार्टियों सरगर्मियां बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इसी कड़ी पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बूथ अध्यक्षों एवं काशीवासियों से बात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे।

पीएम मोदी का आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बूथ अध्यक्षों एवं काशीवासियों से संबोधन को यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा राज्‍य होने के चलते सभी पार्टियों का ध्‍यान उत्‍तर प्रदेश पर टिका हुआ है। भाजपा ने यहां के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

यूपी में योगी आदित्‍यनाथ की सत्‍ता में वापसी के लिए पार्टी काफी हद तक भरोसे में हैं। इस बार यहां पर भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से होता दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों में दोनों ही पार्टियों से नेता एक दूसरी पार्टी में गए हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा दौड़ में काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। बसपा सुप्रिमो मायावती ने इस चुनाव में उतरने से भी मना कर दिया है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img