img

UP चुनाव 2022: आज भाजपा जारी कर सकती है उम्मीदवारों का लिस्ट, BJP केंद्रीय बैठक में PM मोदी भी शामिल

img

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सभी सियासी दलों ने सीट बंटवारें अपने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने में जुट गईं है। इसी कड़ी में नई दिल्ली में बीते दो दिनों से भाजपा का चुनावी मंथन जारी है। आज होने वाली बैठक के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक-दो दिन में कर सकती है। फिलहाल पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसको लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में दो दिन चली मैराथन बैठक के बाद आज कुछ उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसी सिलसिले में दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है।

दिल्ली में दो दिन चल रही भाजपा की मैराथन बैठक में अमित शाह, बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img