उत्तराखंड: कांग्रेस नेता शिव मोहन मिश्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर
कांग्रेस नेता मिश्रा को एक पखवाड़े पहले तबीयत खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी के बहुत ही अनुभवी और योग्य राजनेता थे।
ऋषिकेश।। नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का एम्स में निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। और उनका इलाज चल रहा था।
कांग्रेस नेता मिश्रा को एक पखवाड़े पहले तबीयत खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी के बहुत ही अनुभवी और योग्य राजनेता थे। उनके अचानक निधन से पार्टी में सभी को बहुत दुःख पहुंचा। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का एक महान नेता खोया है, जिस पर सभी दिग्गज नेताओं ने दुःख व्यक्त किया।