उत्तराखंड कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में लिया ये बड़ा फैसला, करने जा रही ये काम
उत्तराखंड कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अभियान तेज करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को राज्य के प्रत्येक संगठनात्मक जिले में किसान पदयात्रा और उधमसिंह नगर में 25 फरवरी को विशाल किसान सम्मेलन प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव भी भागीदारी करेंगे।
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अभियान तेज करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को राज्य के प्रत्येक संगठनात्मक जिले में किसान पदयात्रा और उधमसिंह नगर में 25 फरवरी को विशाल किसान सम्मेलन प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव भी भागीदारी करेंगे।

दस किलोमीटर की पदयात्रा करेगी
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यक्रमों की शृंखला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटियां अपने- अपने जिले में कम से कम दस किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। इनमें पार्टी के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इन पदयात्राओं के माध्यम से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ ही किसानों का कर्ज माफ करने , गन्ने का बकाया भुगतान करने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।