उत्तराखंड: पतंजलि परिसर में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, इलाके में मचा हडकंप
बरसात के दिनों में पतंजलि योगपीठ के आसपास पानी भर जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ बरसात के पानी में बहकर यहां पहुंचा होगा।
हरिद्वार।। पतंजलि योगपीठ फेस 2 के पास गड्ढों में भरे पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पतंजलि फेस 2 के पास कर्मचारियों के रिहायशी अपार्टमेंट हैं। शुक्रवार सुबह टहल रहे कर्मचारियों ने सेवा सदन और वानप्रस्थ अपार्टमेंट के पीछे गड्ढों में भरे पानी में मगरमच्छ को देखा।
विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोग दहशत में आ गए। बरसात के दिनों में पतंजलि योगपीठ के आसपास पानी भर जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ बरसात के पानी में बहकर यहां पहुंचा होगा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा।